🔄 रिफंड और रिटर्न पॉलिसी (Refund and Returns Policy)
ToolBag.in पर आपका स्वागत है। चूँकि हम एक B2B (होलसेल और इंडस्ट्रियल) मार्केटप्लेस हैं, इसलिए हमारी रिटर्न और रिप्लेसमेंट पॉलिसी बहुत ही स्पष्ट और पारदर्शी है, ताकि ग्राहकों और वेंडर्स के बीच कोई विवाद न हो।
1. रिटर्न की शर्तें (कब माल वापस होगा?) हम केवल निम्नलिखित स्थितियों में ही रिटर्न/रिप्लेसमेंट स्वीकार करते हैं:
- यदि आपको प्राप्त हुआ प्रोडक्ट पार्सल खोलते समय टूटा हुआ (Physically Damaged) है।
- यदि प्रोडक्ट में कंपनी की तरफ से कोई मैन्युफैक्चरिंग खराबी (Defect) है और वह काम नहीं कर रहा है।
- शर्त: रिटर्न का दावा पार्सल डिलीवर होने के 3 दिन के अंदर किया जाना चाहिए। 3 दिन के बाद कोई भी रिटर्न स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- मशीन का इस्तेमाल: मशीन या स्पेयर पार्ट का इस्तेमाल (Used) बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इस्तेमाल की गई मशीन किसी भी स्थिति में वापस नहीं ली जाएगी।
2. रिफंड के नियम (No Cash Refund – Only Replacement)
- ToolBag.in पर किसी भी ऑर्डर के लिए नकद पैसे (Cash Refund) या बैंक रिफंड वापस नहीं किए जाते हैं।
- हमारी पॉलिसी सिर्फ ‘सामान के बदले सामान’ (Replacement) की है। यदि आपका क्लेम सही पाया जाता है, तो वेंडर आपको उसी मॉडल का नया प्रोडक्ट बदल कर देगा।
3. रिटर्न की प्रक्रिया और ट्रांसपोर्ट का खर्च
- रिटर्न अप्रूव होने के बाद, कस्टमर को वह माल वेंडर की दुकान/गोदाम तक खुद या किसी भी ट्रांसपोर्ट/कूरियर के माध्यम से वापस भेजना होगा।
- वापसी (Return) के ट्रांसपोर्ट या कूरियर का पूरा खर्च कस्टमर को खुद उठाना होगा।
- माल वापस भेजते समय उसके साथ ओरिजिनल पक्का बिल (GST Bill), प्रोडक्ट का असली बॉक्स और कंपनी का वारंटी कार्ड होना अनिवार्य है। इनके बिना रिप्लेसमेंट नहीं मिलेगा।
4. किन चीज़ों पर रिटर्न/रिप्लेसमेंट नहीं मिलेगा?
- वे स्पेयर पार्ट्स या एक्सेसरीज़ जिन पर कंपनी की तरफ से कोई वारंटी नहीं आती है।
- गलत इस्तेमाल, शॉर्ट-सर्किट या पानी जाने की वजह से जली या खराब हुई मशीनें (इसे कंपनी सर्विस सेंटर पर ही ठीक कराना होगा)।
🔄 Refund and Returns Policy
Welcome to ToolBag.in. Since we operate as a B2B (wholesale and industrial) marketplace, our Return and Replacement policy is highly transparent and strict to ensure smooth transactions between buyers and verified vendors.
1. Eligibility for Returns We accept returns or replacements ONLY under the following conditions:
- The product delivered is physically damaged in transit (proof required upon unboxing).
- The product has a dead-on-arrival manufacturing defect.
- Timeline: The buyer must raise a return request within 3 days of receiving the delivery. No requests will be entertained after 3 days.
- Strict Usage Policy: The product must be strictly UNUSED. Any machine or spare part that shows signs of usage or wear will not be accepted for return under any circumstances.
2. Refund Policy (Strictly Replacement Only)
- ToolBag.in operates on a strict “No Cash/Digital Refund” policy.
- We provide a Replacement Only guarantee. Once your return is approved and the defective product reaches the vendor, a fresh piece of the same model will be provided as a replacement.
3. Return Process & Shipping Costs
- Once the return is authorized, it is the Buyer’s responsibility to ship the product back to the Vendor’s shop/warehouse via their preferred transport or courier service.
- All freight, transport, or courier charges for returning the product must be borne by the Buyer.
- The returned product MUST contain the Original GST Bill, intact original packaging (Box), and Warranty Card. Returns without these essentials will be rejected.
4. Non-Returnable Items
- Specific spare parts, consumables, or accessories that do not carry a manufacturer’s warranty.
- Products damaged due to misuse, electrical short-circuits, overloading, or water damage post-delivery (these must be claimed through the brand’s authorized service centers).